CBSE बोर्ड रिजल्ट 2024


CBSE Board Class 10th, 12th Result 2024 Live Updates : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 और कक्षा 10 के लाखों स्टूडेंट्स के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र छात्राएं अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। इस बार 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है। वहीं 10वीं में कुल पास प्रतिशत 93.60 प्रतिशत रहा है। बारहवीं के मुकाबले 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा, यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। इस बार टॉपर की घोषणा नहीं हुई है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 12वीं  के रिजल्ट के पास प्रतिशत में पिछले वर्ष के मुकाबले 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम वर्ष 2023 के मुकाबले, 0.48 प्रतिशत बेहतर रहा है। 10वीं में 94.75 प्रतिशत लड़कियां जबकि 92.71 प्रतिशत  लड़के पास हुए हैं।10वीं के परिणामों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है।  पिछले साल हाई स्कूल का पास प्रतिशत 93.12प्रतिशत रहा था जो कि इस साल बढ़कर 93.60प्रतिशत रहा है।

12वीं से देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा जो बीते वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत तक बढ़ा है। 

सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं।

You missed