DELHI /NCR : देश के चुनिंदा रचनाकारों की प्रतिनिधि रचनाओं के साँझा काव्य संग्रह "काव्यान्जलि 2024" का हुआ लोकार्पण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




साहिबाबाद :
देश की प्रतिस्ठित न्यूज मैगेजीन, ट्रू मीडिया के कार्यालय  में, डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा संकलित व संपादित प्रमुख कवियों की चुनिन्दा कविताओं का सांझा काव्य संग्रह ‘काव्यान्जली 2024, का लोकार्पण बड़े ही भव्य रूप से किया गया। 

कार्यकृम की अध्यक्षता आदरणीय रिशी जी, पूर्व उप सचिव हिन्दी अकेडमी, दिल्ली सरकार ने की। डॉ संजय जैन, मशहूर गज़लकार, डॉ कविता मल्होत्रा प्रसिद्ध साहित्यकार व समाज सेविका कार्यकृम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत, जिन्होंने पिछले वर्षों में कई बेहतरीन पुस्तकों से साहित्य की सेवा की है ने, अपने सम्बोधन में बताया कि सांझा संग्रह में देश भर के 25 चुने हुए रचनाकारों की प्रतिनिधी रचनाओं को शामिल किया गया है। इस सांझा संग्रह में अनुभवी व उर्जावान रचनाकारों की रचनाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाने से इसकी महत्ता बढ़ गई है। 

जहां इसमें वरिष्ठतम और आज के नए-नए रचनाकारों की प्रणेता आशा शैली जी की ताजी रचनाओं का आनन्द लिया जा सकता है वहीं संगीता वर्मा जी का कवित्व भी मौजूद है।