एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत तिलोथ में भारी पौधारोपण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार 31 जुलाई को तिलोथ में “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने अपनी माताओं के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ दर्जनों पौधे रोपे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है। यह मातृ शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने, प्रकृति को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके बड़े होने तक नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तरकाशी के नवनियुक्त एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस मुहिम में गहरी रुचि दिखाई। उपस्थित सभी लोगों ने ‘हरित उत्तराखंड’ और स्वच्छ-स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण के लिए भविष्य में भी निरंतर वृक्षारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया।

