Uttarakhand Weatherउत्तराखंड में गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी 25 जून तक मानसून आने की संभावना

उत्तराखंड में गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी 25 जून तक मानसून आने की संभावना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में कुछ दिनों से तेज धूप खिलने से गर्मी व उमस लोगों को परेशान कर रही है। खासकर प्रदेश के मैदानी इलाकों में। तेज धूप के कारण मैदान सहित पर्वतीय इलाकों में भी पारा सामान्य से ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार से राज्य में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है और देहरादून समेत 7 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं व तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


रविवार को सुबह से ही चटक धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.5 डिग्री रहा। वहीं पर्वतीय इलाकों के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली।

मौसम विज्ञानं केंद्र ने जिलों के अनुसार किया बारिश व आंधी का अलर्ट


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिससे यहां फिलहाल उमस और गर्मी बनी रह सकती है।


देहरादून में रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7°C दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को आंधी-तूफान के अलर्ट के बाद तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

मानसून जल्द देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 22 से 25 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की प्रबल संभावना बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज होगा।