प्रतिभा,कौशल,साधना और अथक परिश्रम अपना सुफल अवश्य देता है। मुंबई के टाटा संस्थान में दशकों तक विभिन्न मशीनों का निर्माण करने वाले उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले और हमारी भिलंगना घाटी के ऋषिधार गाँव के चर्चित और सफल अभियंता श्री राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल ने पहाड़ की मातृशक्ति के कृषि श्रम को कम करने के उद्देश्य से भीषण गर्मी में गेहूं की कुटाई के कष्ट को दूर करने के लिए अपनी कंपनी अथर्व एग्रोटेक के माध्यम से स्वयं ही अन्नपूर्णा मिनी थ्रेसर मशीन का आविष्कार किया है। केवल भिलंगना घाटी और टिहरी या उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के स्तर पर यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड सरकार के शीर्ष वैज्ञानिकों और अभियंताओं ने बेस्ट क्वालिटी और सब गुणों से संपन्न इस थ्रेसर मशीन को पहाड़ की मां बहनों और सभी किसानों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मई 2022 में ऋषिकेश में उत्तराखंड के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी के समक्ष अथर्व एग्रोटेक व पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में इंजीनियर श्री राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल ने इस थ्रेसर मशीन का डेमो दिखाया था। उत्तराखंड के प्रसिद्ध अभिनेता भाई बल्देव राणा जी और सुप्रसिद्ध लेखक व गीतकार हमारे अग्रज श्री देवी प्रसाद सेमवाल जी के प्रयास से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि,मीडियाकर्मी,वैज्ञानिक,इंजीनियर,ऋषिधार गांव और भिलंगना ब्लॉक के कई प्रमुख आत्मीय जनों के साथ उत्तराखंड सरकार के कई प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सारी औपचारिकताओं और गहन परीक्षण के उपरांत G.B Pant university of Agriculture & Technology के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसअन्नपूर्णा मिनी थ्रेसर मशीन को उपयुक्त संस्तुति का प्रमाणपत्र दे दिया है। श्री सेमवाल और अथर्व एग्रोटेक को इस विशेष उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। यह हमारे गांव घाटी के लिए बहुत आनंद और गौरव की उपलब्धि है। सभी शुभचिंतकों,सहयोगियों,आत्मीयजनों,भिलंगना ब्लॉक की सभी घाटियों और पट्टियों के अपनों और महिला सशक्तीकरण के पक्षधर महानुभावों,स्थानीय जनों एवं सामाजिक संस्थाओं से विशेष आग्रह है कि इस मशीन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर एक जेन्युइन और जीनियस प्रतिभा हमारे बड़े भाई साहब इंजीनियर श्री राजेंद्र प्रसाद सेमवाल जी का उत्साह वर्धन करें। हार्दिक आभार।
निवेदक : आप और हम सब।
