ऊखीमठ : युवा पीढ़ी को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में ‘करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम‘ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने लगभग 150 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अपराध और नशे के बढ़ते जाल से बचने के अचूक मंत्र दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साइबर अपराधियों की चालों से रहें सावधान
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऊखीमठ, मनोज नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मौजूदा दौर के डिजिटल खतरों से आगाह किया। उन्होंने बताया कि किस तरह साइबर ठग मासूम लोगों को अपनी जाल में फंसाते हैं। इस दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेन-देन (Online Transactions) करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, मजबूत पासवर्ड रखने और अनजान लिंक्स पर क्लिक न करने की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस ने साफ तौर पर संदेश दिया कि जागरूकता ही इन डिजिटल अपराधियों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार
साइबर अपराधों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में युवाओं को सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति भी सचेत किया गया। पुलिस टीम ने छात्रों को नशे की लत से दूर रहकर अपने करियर और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। रुद्रप्रयाग पुलिस का विजन स्पष्ट है—“युवा सुरक्षित तो समाज सुरक्षित!”
बुकलेट का वितरण और गणमान्य लोगों की उपस्थिति
विद्यार्थियों को भविष्य में भी मदद मिल सके, इसके लिए पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ी मार्गदर्शिका (बुकलेट) भी वितरित की गई। इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेंजवाल, समस्त विद्यालयी स्टाफ, रिन्यू पावर कंपनी के मुख्य वक्ता देवेंद्र रावत एवं पीयूष मैठानी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

