UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी से एक और गिरफ्तारी अब तक 19 आरोपित गिरफ्तार
UKSSSC PAPER LEAK : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में रोज नए खुलासों के साथ ही आरोपियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस मामले में एक आरोपी और गिरफ्तार हुआ है। अब तक की यह 19 वीं गिरफ्तारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि 22 जुलाई 2022 को थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा मैं पेपर लीक आउट मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स ने हाकम सिंह के अलावा कुल 18 लोगों को पहले ही गिरफ्तारकर लिया था।
जांच के दौरान अहम सबूतों के आधार पर गिरफ्तार आरोपी हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है। इस दौरान STF के सामने उत्तरकाशी नौगांव के अंकित रोमोला का नाम सामने आया। STF की टीम द्वारा उत्तरकाशी से उसे पूछताछ हेतु अपने कार्यालय लाया गया, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकित रमोला को हाकम सिंह का करीबी बताया जा रहा है।
STF ने ऐसे उन सभी अभ्यार्थियों को आगाह किया है जिन्होंने अनुचित साधनों से एग्जाम क्लियर किया है कि वो स्वयं से सामने आकर अपने बयान दर्ज कराएं अन्यथा जल्द ही उनपर भी कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।
