देहरादून : UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। आयोग ने समूह-ग (Group C) की 15 बड़ी आगामी भर्तियों के लिए अपना आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इन पदों के लिए विज्ञापन इसी साल जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!UKSSSC के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार, पूर्व में जारी विज्ञापनों और आगामी नई भर्तियों को पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए समय-सारणी तैयार की गई है।
UKSSSC पूर्व विज्ञापनों की परीक्षा तिथियां (सितंबर-अक्टूबर)
आयोग द्वारा पूर्व में जारी किए गए विज्ञापनों की परीक्षाएं सितंबर और अक्टूबर के महीनों में आयोजित की जाएंगी:
- 20 सितंबर: पशुधन प्रसार अधिकारी (विज्ञप्ति-76) और सर्वेक्षक परीक्षा (विज्ञप्ति-74)।
- 27 सितंबर: सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर।
- 04 अक्टूबर: सहायक लेखाकार (विज्ञप्ति-79), कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर।
- 11 अक्टूबर: कृषि अर्हता के पद (विज्ञप्ति-77), कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक।
- 18 अक्टूबर: साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक।
- 25 अक्टूबर: कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1, वैयक्तिक सहायक (विज्ञप्ति-78), लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक और अनुदेशक।
- 01 नवंबर: पर्यटन अधिकारी।
UKSSSC नई भर्तियों का पूरा शेड्यूल (विज्ञापन से परीक्षा तक)
आयोग ने इस साल अगस्त से नवंबर के बीच निकलने वाली नई सरकारी नौकरियों (New Government Jobs in Uttarakhand) की तारीखें भी साफ कर दी हैं:
| भर्ती का नाम | विज्ञापन तिथि | प्रस्तावित परीक्षा / फिजिकल टेस्ट |
|---|---|---|
| इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक | 31 अगस्त | 15 नवंबर 2026 |
| वैयक्तिक सहायक भर्ती | 07 सितंबर | 01 नवंबर 2026 |
| वन निगम स्केलर भर्ती | 08 सितंबर | 19 नवंबर से (शारीरिक दक्षता) |
| टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक | 11 सितंबर | 27 दिसंबर से (शारीरिक दक्षता) |
| सहायक अध्यापक (संस्कृत) | 14 सितंबर | 06 दिसंबर |
| आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पद | 25 सितंबर | 13 दिसंबर 2026 |
| विज्ञान अर्हता के पद | 16 अक्टूबर | 17 जनवरी 2026 / 2027 |
| विशिष्ट अर्हता के पद | 30 अक्टूबर | 24 जनवरी 2027 |
| स्नातक अर्हता (Graduate Level) के पद | 06 नवंबर | 07 फरवरी 2027 |
| सहायक विकास अधिकारी (ADO) | 16 नवंबर | 21 फरवरी 2027 |
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
इस कैलेंडर के जारी होने से उत्तराखंड के उन हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। निश्चित समय पर विज्ञापन और परीक्षा होने से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए सटीक रणनीति बनाने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के संशोधन या प्रवेश पत्र (Admit Card) की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर नजर बनाए रखें।

