Uttarakhand : चमोली के हेलंग में भूस्खलन निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत मजदूर आए चपेट में 12 घायल





ज्योतिर्मठ :
चमोली के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट में शनिवार को सुबह 11 बजे  भारी भूस्खलन होने से अफरातफरी मच गई। यहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए। जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि यहां अलग-अलग हिस्सों 40-50 मजदूर काम कर रहे थे। सुरक्षा के दृष्टिगात  सभी मजदूरों को डैम साइट से हटाया गया है तथा कार्य स्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डैम साइट पर लगभग 40-50 मजदूर कार्यरत थे। इसी दौरान सुबह 11 बजे अचानक से पहाड़ी का एक भाग टूटकर गिर गया जिसकी चपेट में आने से 12 मजदूर घायल हो गए। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। 




जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में 12 मजदूर घायल हुए हैं। जिनमें से 8 मजदूरों का टीएचडीसी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर कैंप भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल 4  मजदूरों में से 2 को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार के लिए भेजा गया है। 1 मजदूर का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि 1 को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया है। 

पीपलकोटी अस्पताल भेजे गए घायल मजदूरों के नाम 

1. प्रवीण प्रकाश पुत्र कमल लाल, निवासी उर्गम जोशीमठ, उम्र 34 वर्ष

2. पवन सिंह पुत्र सते सिंह, निवासी सौरमठ, टिहरी गढ़वाल, उम्र 33 वर्ष

3. नत्थू राउत पुत्र हराधन राउत, निवासी करिया, झारखंड, उम्र 45 वर्ष

4. आकाश पुत्र लल्लू राम, निवासी लखीमपुर खीरी, उम्र 20 वर्ष

जिन मजदूरों को फर्स्ट ऐड देकर कैम्प भेजा गया

1. विशाल कुमार पुत्र बबलू कुमार, निवासी गिरिडीह, झारखंड, उम्र 21 वर्ष

2. दर्शन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी पिलखी, उर्गम, उम्र 41 वर्ष

3. सूरज पुत्र रणजीत लाल, निवासी छिनका, चमोली, उम्र 28 वर्ष

4. लखन पासवान पुत्र दयानी पासवान, निवासी औरंगाबाद, बिहार, उम्र 46 वर्ष

5. अनूप कुमार पुत्र संपत्ति लाल, निवासी पीपलकोटी, उम्र 32 वर्ष

6. सतीश मोदी पुत्र जन्मेजय मोदी, निवासी पुरुलिया, पश्चिम बंगाल, उम्र 36 वर्ष

7. धनंजय मोदी पुत्र पहाड़ी मोदी, निवासी पुरुलिया, पश्चिम बंगाल, उम्र 40 वर्ष

8. लाल सरदार पुत्र विश्वेश्वर सरदार, निवासी सिंहभूमि, झारखंड, उम्र 34 वर्ष