उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल: BRO का पुल बहा, मलबे में बहीं कई गाड़ियां, भारी तबाही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चमोली: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से आपदा की एक बेहद बड़ी और आशा वाली खबर सामने आ रही है। चमोली जिले के नीति घाटी स्थित तमक क्षेत्र में अचानक बादल फटने (Cloudburst) से भीषण तबाही मची है। मूसलाधार बारिश के बाद आए मलबे और पानी के तेज बहाव ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया है।

BRO का पुल ध्वस्त, कई गाड़ियां बही

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बादल फटने के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। पहाड़ी से गिरे टनन मलबे की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन (BRO) का एक महत्वपूर्ण पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। पुल टूटने से सीमाई इलाकों का संपर्क भी प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा, सैलाब के रास्ते में खड़ी कई गाड़ियां ताश के पत्तों की तरह बह गईं।

राहत और बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए टीमें रवाना हो चुकी हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इलाके में दहशत का माहौलइस प्राकृतिक आपदा के बाद पूरे तमक और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की सटीक जानकारी का इंतजार है।