हरिद्वार : उत्तराखंड में आगामी यात्रा सीजन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर, हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने 5 मार्च 2026 को हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कोतवाली नगर पुलिस ने चौकी नगर क्षेत्र में सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाकर रास्ता सुगम बनाया, ताकि तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा, शहर के सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन के लिए हर की पैड़ी के आसपास के प्रमुख मार्गों और गलियों का निरिक्षण करते हुए दुकानों के बाहर लग्ये गए अस्थायी ठेले-फड़ और अवैध ढांचे हटाए गए। इस दौरान ठेला संचालको को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस के अनुसार हमारा फोकस यात्रा सीजन से पहले हर की पैड़ी क्षेत्र को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर है।
