गोपेश्वर : गुरुवार 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। जनपद चमोली के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया और सभी उपस्थित जनों को जयंती की शुभकामनाएं दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी की भावना से पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हमें अपने जीवन में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाना चाहिए। सांसद महोदय ने कहा कि सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति ही इन महान विभूतियों का सच्चा संदेश है और हमें इसे आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से सभी से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया।
