Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तराखंड चुनावों के लिए विधानसभा प्रत्याशियों की भाजपा ने की घोषणा 


नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज पहली लिस्ट जारी  कर 59 प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लोग अटकलें लगा रहे थे, आज प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सब अटकलें दूर हो गई है। बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष, उत्तराखंड कुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार शमिल हुए। जिसके बाद आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री धामी खटीमा से तो प्रदेश अध्यक्ष कौशिक हरिद्वार से चुनाव मैदान में होंगे। डोईवाला, कोटद्वार समेत करीब 11सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में होगी।  




देखें कौन सा प्रत्याशी किस विधानसभा से अपना भाग्य अजमा रहा है।