Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


UTTARAKHAND BOARD EXAM 2024 :  बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म। उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए 10वीं 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी। 

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून के सभागार में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभापति की अध्यक्षता में साल 2024 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण के लिए परीक्षा समिति की बैठक हुई। परीक्षा समिति की ओर से निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 27 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जो 16 मार्च 2024 तक चलेगी। 

वहीं प्रैक्टिकल 16 जनवरी से 15 फरवरी2024 के बीच चलेंगे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

विद्यार्थी उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकते है।