RECRUITMENT : पुलिस फोर्स में नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है । उत्तराखंड पुलिस फोर्स में रिक्त 1550 पदों पर जल्द ही भर्ती होने वाली है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। अब विभाग ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव आयोग को भेज दिया है।
पुलिस विभाग में कुछ समय पूर्व सहायक सब इंस्पेक्टर के नए पद सृजित हुए हैं। इन पदों पर शासन ने 1700 हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति करते हुए उन्हें एएसआई बनाया और इन हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति होने पर कांस्टेबलों को पदोन्नत कर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। अब विभाग में कांस्टेबल के लगभग 1550 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में घोषणा की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
इस समय उत्तराखंड में बारिश की वजह से जगह जगह भूस्खलन और बोल्डर गिर रहे हैं जिसकी वजह से राहत व बचाव कार्यों से पुलिस को जूझना पड़ रहा है। लेकिन प्रदेश के थानों व चौकियों में कांस्टेबलों की कमी के चलते इसमें दिक्कतें आ रही है। वहीं रात्रि गश्त में भी परेशानियां खड़ी हो रही है । इन सब बातों को देखते हुए प्रशासन अब इन पदों को जल्द भरने की कवायद में जुट गया है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही प्रदेश के युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा।
