Eye Flu





देहरादून :
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है और सड़कों पर मलवा व बोल्डर आने से केदारनाथ-बद्रीनाथ, गंगोत्री-यमनोत्री हाईवे बंद हैं। इसके साथ ही आंखों का संक्रमण (वाइरल कंजक्टिवाइटिस) रोग भी तेजी से फैल रहा है। कई स्कूलों के बच्चे इस संक्रमण से पीड़ित हैं। इस संक्रमण से पीड़ित तकरीबन 30-40 लोग रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं।   

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाइरल कंजक्टिवाइटिस संक्रमण के रोगियों की पलकों के अंदर और आंख के सफेद हिस्से को ढकने वाली झिल्ली में सूजन और लाली के साथ साथ लगातार पानी बह रहा है और संक्रमित व्यक्ति आंखों में जलन भी महसूस कर रहे हैं। 




चिकित्सकों का कहना है कि यह संक्रमण एडेनोवायरस के कारण होता है जो अमूमन संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले स्राव के संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा यह दूषित वस्तुओं जैसे तौलिया या आंखों के मेकअप के इस्तेमाल से भी फैल सकता है।

इस संक्रमण से बचने के लिए अपने हाथ बार-बार साबुन और पानी से धोएं।

अपनी आंखों को छूने और मेकअप से बचें। तौलिया, वाश क्लाथ या आंखों का मेकअप किसी के साथ साझा न करें। 

यदि आपको आंखों में जलन महसूस होती है तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं। जीवाणु संक्रमण है तो चिकित्सक की सलाह पर एंटीबायोटिक आइ ड्राप आंखों में डालें। आँखों को दिनभर में दो-तीन बात पानी से धोएं। थोड़ी से दिखभाल और सावधानी बरतें तो वायरल कंजक्टिवाइटिस के अधिकांश मामले दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं।