Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




काशीपुर
:  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई । हादसे में हरीश रावत घायल हो गए, जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें तुरंत काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सीने व पांव में चोटें आई है ।

प्राप्त सूचना के आधार पर पूर्व सीएम बुधवार को काशीपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे ।रात 12.5 मिनट पर उनकी फॉर्च्यून कार अचानक से डिवाइडर से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हरीश रावत के सीने और पांव में चोट आई है । गाड़ी में उनके साथ सवार उनके PSO और अन्य सहयोगियों को भी चोट आई है । हादसे के बाद उन्हें काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया । डॉक्टर ने देर रात सीटी स्कैन और अन्य जांच के बाद हरीश रावत को खतरे से बाहर बताया ।




सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पूर्व सीएम का चालक और गनर बाल-बाल बच गए।  

पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने शुभचिंतकों को बताया कि कल रात वो हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे तो रास्ते में एक वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी डिवाईदार से टकरा गई जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं । डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है और घबराने वाली कोई बात नहीं है। कुछ शुभचिंतकों ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया में डाल दी थी जिससे लोग पैनिक थे।