Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्णप्रयाग : जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर एवं कर्णप्रयाग में मानसिक रूप से पीड़ित दिव्यांगों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें जांच के साथ साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाये जायेंगे।
सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वैसे तो दिव्यांगों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता ही रहता है लेकिन इस बार विशेष शिविरों के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों के लिए बुधवार 25 अक्तूबर 2023 को ट्रॉमा सेंटर कर्णप्रयाग और बृहस्पतिवार 26 अक्तूबर 2023 को जिला अस्पताल गोपेश्वर में विशेष मानसिक दिव्यांग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मानसिक रूप से पीड़ित दिव्यांगजनों की मौके पर ही जांच के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
उन्होंने अपील की है कि मानसिक रूप से ग्रसित दिव्यांगन शिविर में पहुंचकर स्पेशलिस्ट चिकत्सकों से अपनी जाँच कराकर लाभ उठायें। जांच के लिए अपने आधार कार्ड एवं तीन पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ प्रातः 11 बजे शिविर में पहुंचे ।
