Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केदारनाथ में भाजपा की आशा बरकरार जीत से मिली ऑक्सीजन






केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 :
भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट का उपचुनाव बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5099 मतों से हराकर बीजेपी की सीट बरकरार रखी। इस जीत से बीजेपी नेताओं ने राहत की सांस ली, दरअसल इससे पहले हुए मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव बीजेपी हार गई थी। केदारनाथ सीट पर प्रचंड जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है। कुछ ही देर में भाजपा देहरादून में रोड शो कर जीत का जश्न मनाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल होंगे। 

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल पहले राउंड से ही बढ़त बनाये हुए थी। वहीं निर्दलीय प्रत्यासी त्रिभुवन सिंह ने भी अपनी बेहतर स्थिति दर्ज कराई। एक बार तो वो कांग्रेस प्रत्यासी को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर चल रहे थे। 

आशा नौटियाल को 23130 मत मिले, वहीं कांग्रेस के मनोज रावत को 18031 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान को 9266 वोट मिले हैं।