केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीत की ओर अग्रसर 10 वें राउंड तक बनाई 4076 मतों की बढ़त





KEDARNATH ASSEMBLY BY ELECTION 2024 :
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर छह प्रत्‍याशी मैदान में हैं, लेकिन असल मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है। नौ राऊंड की गिनती तक कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी, लेकिन दसवें राउंड में स्थिति साफ होती दिखाई दे रही है। दसवें राउंड के बाद भाजपा ने 4076 मतों की भारी बढ़त बना ली है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 बता दें कि इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस विधानसभा में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

10वें राउंड तक भाजपा ने कुल 4076 की बढ़त बनाई है।

आशा नौटियाल (भाजपा) -18139

कुलदीप रावत (कांग्रेस) -14063

त्रिभुवन सिंह (निर्दलीय) – 8790