सिपाही बीरेंद्र सिंह नारायणबगड़





POONCH TERRORIST ATTACK :
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में आतंकवादी हमले में देश के 5 जवान शहीद हो गए। शहीदों में उत्तराखंड के नारायणबगड़ विकास खंड के बमियाला गांव का रहने वाले गढ़वाल राइफल के जवान बीरेंद्र सिंह पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह भी हैं। उनके शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गृह नगर पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना सेना के उच्चाधिकारियों ने दी। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। वहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जायेगा। 




शहीद बीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए। उनके घर में माता पिता के अलावा दो भाई और एक बहन है। उनके बड़े भाई भी देश की सेवा में आईटीबीपी में कार्यरत हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार 21 दिसंबर की अपराह्न को भारी हथियारों से लैस आतंकियों की ओर से घात लगाकर सेना के दो वाहनों पर हमला किया गया जिसमें पांच जवान शहीद हो गए और तीन घायल हुए हैं।  

बताया जा रहा है किस सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।