मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी





TANAKPUR BOOK FAIR
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर में पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए लोगों से एक नई पहल शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने और पौधा भेंट करने की परंपरा की शुरुआत 
की जानी चाहिए ऐसा करने से न केवल भावी पीढ़ी में पुस्तकें पढ़ने का शौक जागृत होगा अपितु उनके दिमाग का पोषण भी होगा। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बुके देना आपकी मजबूरी हो तो आप केवल फूल की एक कली देकर भी अपनी भावना व्यक्त कर सकते हैं। कहा कि यदि कोई मुझे पुस्तक, पौधा या कली भेंट करेंगे तो मुझे खुशी होगी।




टनकपुर के जीजीआईसी परिसर में दूसरे टनकपुर पुस्तक मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष पुस्तक मेला आयोजित करने की जो परंपरा बन रही है वो निरंतर आगे बढ़ती रहनी चाहिए । इससे नई पीढ़ी सीखेगी, साहित्यकारों व लेखकों को स्थान मिलेगा एवं प्रतिभा का प्रदर्शन होगा।

सीएम धामी कहा कि समाज में फैल रही विकृत मानसिकता को किताबों के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़ अच्छा संकेत है कि लोगों का रुझान पुस्तकों की से जुड़ रहा हैं। इंटरनेट व तकनीक के इस युग में सबकुछ एक क्लिक पर मिल रहा है लेकिन इसके बावजूद पुस्तकों का कोई विकल्प नहीं है। पुस्तक मेले को नशा नहीं किताब चुनें की थीम पर आयोजित किया गया है। को कि अच्छा प्रयास है। हमारी सरकार ने भी पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। हमें पूरा विश्वास है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।