Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das





दुःखद खबर :
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने किया बैकुंठधाम प्रस्थान। लंबे समय से गंभीर बीमारी के चलते आज उनका निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने चंदन रामदास के निधन पर शोक जताया। वे भाजपा की टिकट पर बागेश्वर से चुनाव जीते थे। वर्तमान में धामी सरकार में परिवहन समेत अन्य विभाग संभाल रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केबिनेट के अपने सहयोगी चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 




राज्य सरकार के मुताबिक कैबिनेट मंत्री के निधन पर 26अप्रैल 2023 (एक दिन) को प्रदेश के सभी कार्यालय/बैंक/कोषागार/ उपकोषागार बन्द रहेंगे एवं 26 अप्रैल 2023 से दिनांक 28अप्रैल 2023 (तीन दिन) तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

चंदन राम दास का राजनैतिक कैरियर वैसे तो कॉलेज में सचिव बनने से ही शुरू हो गया था पर पर 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बनने पर उनका  सक्रीय रूप से राजनितिक जीवन शुरू हुआ। वे  2007 से 2022 तक लगातार चार बार  विधायक रहे।