Earthquake

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 


Earthquake in  Uttarakhand : रविवार की सुबह उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटको से एक बार फिर कांपी। प्रदेश के कई जिलों में 4.7 रिएक्टर की तीव्रता के साथ  भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस दौरान लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे किसी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)  के मुताबिक आज सुबह करीब 8.33 मिनट पर 4.7 की तीव्रता से आये इस भूकंप का केंद्र चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर ब रहा । यह झटके देहरादून, मसूरी से लेकर उत्तरकाशी तक महसूस किये गए।

पिछले महीने भी दो बार आया था भूकंप




बता दें कि इससे पूर्व 2 अक्टूबर को उत्तरकाशी में 2.5 रिएक्टर और 8 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में भू भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 3. 9 मैग्नीट्यूड रही और गहराई 10 किमी थी।