Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Job Alert : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से सप्ताह भर में रिक्तियों का पूर्ण ब्यौरा देने के निर्देश दिए।। 

शनिवार को सीएम धामी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की सचिवालय में एक बैठक ली। जिसमें रोजगार व स्वरोजगार के लिए सेवायोजन और कौशल विकास विभाग द्वारा औद्योगिक संगठनों का सहयोग लेकर नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किए जाने पर जोर दिया ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहने पाए। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय में भी संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के रिक्त पदों के अधियाचन आयोग को भेजे जाने हैं, उनपर आवश्यक औपचारिकताएं भली भांति से पूरी कर उनका परीक्षण कर यथाशीघ्र भेजा जाए। 

सीएम धामी ने विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार लाकर आवश्यक पदों को जल्द भरने की कार्यवाही को सुनिश्चित करने को भी कहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेष बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, बीवीआरसी पुरूषोत्तम, रविनाथ रमन, डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।