Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
PERIS OLYMPICS 2024 :पेरिस ओलिंपिक का आगाज हो चुका है। खेलों के इस महाकुंभ में भारत के 117 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। इन खेलों के पहले दिन ही भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने बड़ा परिणाम हासिल किया। भाकर ने 10 एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंच कर भारत के लिए पदक पक्का किया।
क्वालिफिकेशन राउंड में भाकर ने कुल 580 का स्कोर बनाया और तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले टोक्यो 2020 में भाकर इसी इवेंट में 12वें स्थान पर रहीं थी। भाकर ने इनर 10 में 27 बार शॉट लगाए, जो क्वालिफिकेशन में किसी भी अन्य शूटर से ज़्यादा है। वहीं रिदम सांगवान 573 के कुल स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
भारत ने तीरंदाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रैंकिंग राउंड में पुरुष और महिला टीम ने शीर्ष चार में रहकर सीधे अन्तिम आठ में प्रवेश पा लिया है। जानकारी के अनुसार, फाइनल से पहले भारत का सामना विश्व की नंबर-1 टीम दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला नहीं होगा। जिससे भारतीय पुरुष टीम की पदक की राह इस स्पर्धा में आसान हो गई है।
