पौड़ी : ग्राम सभा थैर में सरकार के मानकों के अंतर्गत हो रहे हैं विकासकार्य


पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत थैर में विकास कार्य गतिमान हैं।  ग्राम प्रधान श्रीमती दीक्षा देवी ने कहा कि ग्राम सभा में सभी विकास कार्य शासन के नियमों के अनुरूप एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराए जा रहे हैं। कार्यरत महिलाओं एवं पुरुषों को उनकी मेहनत के अनुसार नियमानुसार मजदूरी दी जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने अवगत कराया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा निजी स्वार्थवश अधिकारियों पर दबाव बनाकर मजदूरी रुकवाने तथा शिकायत की धमकी देने का प्रयास किया गया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्राम प्रधान ने स्पष्ट किया कि बिना कार्य किसी को भुगतान नहीं किया जाएगा और जो श्रमिक कार्य कर रहे हैं, उनका पारिश्रमिक किसी भी स्थिति में रोका नहीं  जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत थैर गाँव के विकास, एकता और भाईचारे के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव से विकास कार्य नहीं रुकेंगे। आवश्यक होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


You missed