प्रो. राकेश कुमार डोडी बने  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के  नए कुलसचिव





श्रीनगर :
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में प्रो. राकेश कुमार डोडी को कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।  प्रो. राकेश कुमार डोडी वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डीन के पद पर कार्यरत हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रो. राकेश कुमार डोडी वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं और वह विश्वविद्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर भी हैं।

प्रो.डोडी द्वारा टूरिज्म और मैनेजमेंट से संबंधित लिखी कई पुस्तकें शोधार्थियों के लिए खासी महत्वपूर्ण साबित हुई हैं। प्रबंधन कौशल व उत्कृष्ट नेतृत्व के धनी प्रो. डोडी कुशल प्रशासक व अच्छे वक्ता भी हैं। यही कारण है कि वह कम उम्र में ही विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर आसीन हुए हैं। उनके पास शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हैं।