बड़ी खबर : महिला से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार





देहरादून :
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है।  मुकेश बोरा कई दिनों से पुलिस के साथ आंख मिचोली का खेल खेल रहा था, आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तराखंड पुलिस दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को पकड़ने के लिए  उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में डेरा डाले हुए थी। 

उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। उसी के आधार पर पुलिस अन्य राज्यों में पहुंची थी। पुलिस को शक है कि दुग्ध संघ में दूध देने वाले बाहरी ठेकेदार ने बोहरा की मदद की है। पुलिस मामले का खुलासा दोपहर बाद करेगी। 




You missed