Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Breaking News uttarakhand





बिजली गिरने से हुआ हादसा : 
बागेश्वर के लेटी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 13 मवेशियों के मारे जाने की खबर आ रही है। इस दर्दनाक घटना में वहां उपस्थित चरवाहे बालबाल बच गए। 

बताया जा रहा है कि लेटी गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों को कम्पाट नंबर सात में गोजू मंदिर के पास चराने के लिए गए थे। दोपहर बाद मौसम ने अचानक से करवट बदली और वहां तेज हवाएं चलने लगी। हवाओं से बचने के लिए चरवाहों ने मंदिर की धर्मशाला में शरण ली। 




तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच एकाएक विशालकाय चीड़ के पेड़ पर डरावनी आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। ये देखकर वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। बिजली की चपेट में आने से चरवाहे पान सिंह, गुमान सिंह, दरवान सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह की एक-एक गाय, एवं जीत सिंह, ललित सिंह, गोविंद सिंह, ठाकुर सिंह, पान सिंह, आन सिंह, मोहन सिंह, जीवन सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह के एक-एक बैल की मौत हो गई है।

इस घटना के बाद लेटी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने प्रशासन से आपदा मद से मुआवजे की मांग की है। 

वहीं जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पशु चिकित्सक और राजस्व पुलिस इस घटना की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की हैं। ऐसे में लोगों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।