Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दुर्गा माता का एक रूप मां नंदा देवी

शारदीय नवरात्रि 2023 : आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं । इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है इसलिए इसे आध्यात्मिक त्योहार भी कहा जाता है।  पहले दिन लोगों ने माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। भक्तों द्वारा अलग अलग दिनों पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जायेगी। नवदुर्गा में एक रूप मां नंदा देवी का है। मां सभी प्रकार का मंगल प्रदान करने वाली मंगलमयी एवं कल्याण दायिनी शिवा हैं । आप सब पुरुषार्थों को सिद्ध करने वाली, शरणागतवत्सला, तीन नेत्रों वाली गौरी हैं । 

हिमाद्रि फिल्म्स जो कि उत्तराखंडी गीत संगीत जगत का एक जाना पहचाना नाम है ने माता के भक्तों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए इस सुअवसर पर भक्तों के लिए एक बहुत ही सुंदर भजन ‘सजीले मां नंदा’ प्रस्तुत किया है, जो कि बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय होने के साथ-साथ मां नंदा के सुंदर स्वरूप के दर्शन कराता है। 

https://youtu.be/Tyry_3zliMA?si=Fi5GCm33X8Jw0XZo




नीलिमा मिश्रा जी के मधुर कंठ व रामेश्वर गैरोला
के उत्तम संगीत की जुगलबंदी ने गीत में ऐसे भाव भरे हैं कि भक्तों को मां नंदा देवी के संग होने का अहसास प्रतीत होता है। इसकी वीडियो में भी मां नंदा के पावन स्थल के ही मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। संतोष गौड लेखवार ने “सजीले मां नंदा” गीत को शब्दों की माला से सजाया है ।

हिमाद्रि फिल्म्स के निर्माता प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इससे पहले भी हमने कई भक्ति गीत बनाए हैं । हम चाहते हैं कि भारतवासी अपनी संस्कृति व अपनी मिट्टी से जुड़े रहें। इस भक्ति गीत में भी हमने मां दुर्गा के एक स्वरूप मां नंदा देवी का चित्रण किया है। इस गीत को हमने उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों जिसे देवलोक भी कहा जाता है में फिल्माया है। यहीं मां नंदा का मायका भी है और ससुराल भी । हमारी पूरी टीम ने इसके लिए बहुत मेहनत की है जिसकी वजह से गीत बहुत सुंदर बन पड़ा है और श्रोता भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।