सरिता डोभाल होंगी उत्तरकाशी की नई एसपी, राज्य गठन के बाद वे जिले की पहली महिला एसपी होंगी


उत्तरकाशीआईपीएस सरिता डोबाल को उत्तरकाशी का एसपी बनाया गया है। वे जिले की पहली महिला एसपी बनीं हैं। राज्य गठन के बाद उन्होंने जनपद उत्तरकाशी की 19वीं तथा पहली महिला पुलिस अधीक्षक के रुप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने उत्तरकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि सरिता डोभाल प्रांतीय पुलिस सेवा की 2005 बैच की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह देहरादून सहित हरिद्वार में एसपी देहात के रूप में सेवा कर चुकी हैं। उत्तरकाशी जनपद में नियुक्ति से पूर्व वह एसपी रेलवे के रूप में तैनात थीं।

जनपद गठन के बाद वह दूसरी महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें सीमांत जनपद में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय वर्ष 1995 से 98 तक आईपीएस तनुजा श्रीवास्तव उत्तरकाशी में एसपी रह चुकी हैं। राज्य गठन के बाद वर्ष 2016 में विमला गुंज्याल एक माह के लिए एसपी के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था पर चार्ज पर रहीं थी।

सरिता डोभाल के पदभार ग्रहण करते ही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी जिले में मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखना, क्योंकि एक दिसंबर को कई संगठनों ने महापंचायत का एलान किया है। इसके साथ ही जनपद में नशे के कारोबार को रोकना भी प्रमुख चुनौती होगी।