लाडली महोत्सव 2023 सिमली


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चमोली खबर : कर्णप्रयाग ब्लॉक के सिमली बाजार में सेवा इंटरनेशन ने एक अनूठी पहल करते हुए लाडली महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। इस अभियान का मकसद किशोरियों को मंच प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देना है। इस वर्ष लाडली महोत्सव की थीम भारतीय हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन पर रखी गई है। 

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने इस अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस पहल के जरिए ग्रामीण महिलाओं के उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा और वे आत्मनिर्भर होंगी। भारत सरकार पहले ही लाड़ली योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कर चुकी है। 




इस अवसर पर भाजपा चमोली के पूर्व जिला महामंत्री वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समीर मिश्रा ने बताया कि सेवा इंटरनेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य निरंतर होते रहते है। समाज उत्थान के लिए जिस संकल्प के साथ वो कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। समाज कल्याण में सामाजिक संस्थाओं की बड़ी भूमिका होती है जिसे सेवा इंटरनेशन बखूबी उठा रहा है।


pic