उत्तराखंड के संगीत प्रेमिओं के बीच आ गया लोकगायिका हेमा नेगी करासी का एक और प्रेम गीत-

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

तेरी मुखड़ी 

UTTRAKHAND MUSIC : संगीत प्रेमिओं को कई हिट गीत दे चुकी लोकगायिका हेमा नेगी करासी का एक और प्रेम गीत तेरी मुखड़ी आज यूट्यूब पर आपके बीच आ चुका है। जिसे कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोगों का प्यार मिल रहा है। आज देहरादून में शाम चार बजे हेमा नेगी करासी चैनल से रिलीज़ किया गया। 

https://youtu.be/9xhTCzDslLg

बता दें कि इस गीत में उनका साथ दिया है मधुर आवाज के धनि सुशील राजश्री ने।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एक प्रेमी युगल किस तरह एक दूसरे की खूबियों को बताते हुए कैसे एक दूसरे की दिल में जगह बनाते है यही सब इस खूबसूरत गीत के माध्यम से बताया गया है। हेमा नेगी करासी और सुशिल राजश्री सुर लय और मधुर सामंजस्य के साथ इस गीत को बोलों को जीवंत कर दिया है। गीत के बोल तो अच्छे हैं ही साथ ही इसका फिल्मांकन भी अच्छा बन पड़ा है। कह सकते हैं कि आपको एक बार फिर एक अच्छा लव सांग सुनने को मिल रहा है। 


इस गीत को मधुर शब्दों से सजाया है गीतकार दिनेश चौनियाल ने तो अपने संगीत से शब्दों में जान डाली है विनोद चौहान ने। इसके निर्देशक है विजय भारती और रिकार्डिस्ट हैं पवन सिंह गुसाईं। महेशपाल और शुभम ने इसे एडिट करके और बेहतरीन बना दिया है। निर्माता हेमानेगी करासी व अनिल करासी ने नारायण प्लेस और शिवांश रिसोर्ट की बेहतरीन लोकेशन पर इसे फिल्माया है और इनके साथ साथ विक्रांत मिश्रा का विशेष आभार प्रकट किया है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हेमा जी कहती हैं कि मेरा प्रयास रहता है कि जनता के मनोरंजन के लिए लोगों के दिल से जुड़े मुद्दों को गीत के माध्यम से लेकर स्वच्छ और स्वस्थ मनोरंजन प्रस्तुत करूँ और  शायद यही कारण है कि सुनने वाले हमें अपना भरपूर प्यार देते हैं। उम्मीद है तेरी मुखड़ी गीत पे सबके दिलों में राज करेगा और आप सब का प्यार  हमें मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *