(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

उत्तरकाशी पुलिस के जवान के द्वारा किए मानवीय कार्य ने पुलिस के स्लोगन मित्रता सेवा सुरक्षा को चरितार्थ कर दिखाया

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर अपने जवान के मानवीय कार्य की सराहना की गई है। उनके मुताबिक जनपद उत्तरकाशी पुलिस के जवान ने हृदय रोग से पीड़ित अध्यापक को बर्फीली राहों से रात के अंधेरे में सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया। अध्यापक ने अपनी जान बचाने के लिए इस जवान का धन्यवाद और सलाम किया । अपनी जान को जोखिम में डालकर जवान द्वारा उनकी सहायता किए जाने से अध्यापक बहुत भावुक हैं और इसी भावुकता में उन्होंने जवान की प्रशंसा करते हुए उनकी हौंसला अफजाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।

थाना मनेरी में नियुक्त जवान सुनील मैठाणी की पोस्टल बैलट पर ड्यूटी लगी हुई थी। विगत 5 फरवरी को उनकी पोलिंग पार्टी पोस्टल मतदान करवाने के बाद उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव ताल्लुका से पैदल ही वापिस आ रहे थे और यह इलाका बर्फ से लदा पड़ा था ऐसे में शाम 4 बजे के करीब पोलिंग पार्टी के मतदान अधिकारी की अचानक तबियत बिगड़ने से वो अपने साथियों से पिछड़ने लगे और कुछ ही देर में उनकी हालत इतनी बिगड़ी कि वो बर्फ में ही लोटपोट होने लगे।और रात भी घिर आई थी तथा नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा था ऐसे में जवान सुनील मैठाणी ने उनकी हालत देखकर पीठासीन अधिकारी से अनुमति लेकर अंधेरे में मोबाईल की रोशनी में उन्हें अपने कंधे व डंडे का सहारा देकर अदम्य साहस व बहादूरी का परिचय देते हुये किसी तरीके से 5 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करते हुए रात्रि के 10 बजे तक मुख्य मार्ग में लाया गया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जिसके बाद उन्हें सकुशल उनके गन्तव्य तक पहुंचाया गया।

अध्यापक प्रेम सिंह जवान की इस  बहादूरी व अदम्य साहस के कायल हो गये, और अपनी जान बचाने के लिए पुलिस जवान का आभार व्यक्त कर आजीवन ऋणी रहने की बात कही गई साथ ही उनके द्वारा पुलिस जवान के हौसला अफजाई के लिए पुलिस अधिकारियों को एक भावुक पत्र भी प्रेषित किया गया।  

जवान सुनील मैठाणी के इस प्रशंसीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक पी0के0 राय ने उनकी सराहना करते हुये उनके उत्साहवर्धन हेतु 5000/- रुपए के नगद पारितोषिक से सम्मानित किया।

एसपी महोदय ने कहा कि ड्यूटी के अतिरिक्त पुलिस जवान द्वारा मानवता का परिचय देते हुये साहस और बहादूरी से विषम परिस्थितियों में अध्यापक की सहायता कर जान बचाना काबीले तारीफ है,ऐसे जवान पुलिस विभाग के लिए मिसाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *