UTTRAKHAND BJP :
बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में इन कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। जिसमें 30 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम, 4 नवंबर को इगास पर्व और 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को लेकर पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आगामी कार्यक्रमों के लिए उनकी जिम्मेदारियां तय की। इसके बाद बैठक में बनाई गई रणनीति के बारे में उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया को दी। इस दौरान भट्ट जी ने सभी प्रवासियों से इगास बग्वाल अपने गांव में मनाने का आह्वान भी किया। 




भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मिडिया को बताया कि आगामी 30 नवंबर को केंद्र द्वारा निर्धारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश भर में बृहद रूप दिए जाने के लिए इसे बूथ स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों के साथ साथ सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर्व इगास के मौके पर पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्तर पर इसे भव्य तरीके से मनाया जायेगा। इस इगास पर्व पर हम अपने उत्तराखंड के बहुतायत मात्रा में प्रवासी लोगों को आह्वान कर रहे हैं कि वो इस पर्व को अपने गांव में आकर मनाएं। इस तरह हम उन्हें अपने गांव से जोड़ने का पर्यास कर रहे हैं। वहीं 9 नवंबर राज्यस्थापना दिवस के मौके पर हमारी पार्टी पहले से अधिक भव्य कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।  




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *