(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

राष्ट्रिय उत्तराखंड सभा द्वारा अगस्तमुनि में वृहद बहुउद्देशीय सुविधा 

शिविर का आयोजन

कर्णप्रयाग : राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में एक वृहद बहुउद्देश्यीय सुविधा शिविर का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा (अगस्तमुनि) रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में 16 अक्टूबर 2022 को किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी।

शिविर में मुख्यतः नेत्र जांच व चश्मा वितरण, दन्त जांच, माहवारी से सम्बंधित भ्रांतिया व समस्याओं पर आधारित कार्यशाला, स्वेच्छिक रक्तदान के अतिरिक्त उत्तराखंड सरकार अधीनस्थ खादी एवं ग्रामोद्योग, कृषि एवं किसान कल्याण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कौशल विकास एवं उद्यमिता, ग्राम्य विकास आदि विभिन्न विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा सम्बंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओ के लिए पंजीयन/पात्रता की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सभा के संदीप सिंह नेगी ने बताया कि हम उत्तराखंड सहित देश के समस्त शहरों में अपने उत्तराखंडी भाई बहनों की समस्याओं और उनके विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। राष्ट्रिय उत्तराखंड सभा विशेष रूप से उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं  को उनके द्वार पर जाकर दूर करने के लिए संकल्परत है। उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सुविधा का न होना है इसीलिए हमारा सबसे पहला ध्येय यही है कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न रोगों के विषय में जानकारी देने के साथ साथ इलाज भी प्रदान कर सकें। यही नहीं बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में उनको सही सलाह और गाइडेंस देने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि सामाजिक संस्थाओं को सरकार के भरोसे न रहकर स्वयं ही उत्तराखंड के विकास के लिए आगे आना होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *