गढ़वाल सभा मेरठ




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
मेरठ:
रविवार 14 मई 2023 को गढ़वाल सभा मेरठ की  द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह नेगी और महामंत्री पद पर ध्यानी जी ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष और आडिटर, भंडार मंत्री को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था।  

मुख्य चुनाव अधिकारी विश्व मोहन नौटियाल, उपचुनाव अधिकारी सतीश नेगी औऱ महावीर रावत की देखरेख में नई कार्यकारिणी के लिए सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। चुनाव में कुल 1023 सदस्यो में से केवल 702 सदस्यों ने ही अपने मत का प्रयोग किया ।

अध्यक्ष पद पर  प्रेम सिंह नेगी ने 20 मतों से जीत हासिल की। उन्हें  कुल 243 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे डॉ.आलम सिंह पवार को 223 मत प्राप्त हुए। वहीं  महा मंत्रीपद पर  विजेंद्र ध्यानी ने 47 मतों से जीत हासिल की। उनको कुल 260 मत हासिल हुए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे  सुरेंद्र चौहान को 213 मत मिले। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
उपाध्यक्ष पद पर वीर सिंह रावत ने 46 मतों से जीत हासिल की। वीर सिंह को कुल 256 मत पड़े। जबकि दूसरे स्थान पर रहे गजेंद्र नेगी को 208 मत मिले। मंत्री पद पर वीरेंद्र नेगी ने  92 मतों से जीत हासिल की। विक्रम नेगी ने संगठन मंत्री पद, दिनेश ने प्रचार मंत्री पद, मधु रावत ने सांस्कृतिक मंत्री पद पद पर जीत हासिल की जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र भंडारी, भंडार मंत्री कमलेश भारद्वाज एवं लेखा परीक्षक के पद पर दाताराम धस्माना निर्विरोध चुने गए। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी  व महामंत्री विजेंद्र ध्यानी ने कहा कि हम सभा के सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज हित के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *