मान्या भाटिया




World Scholars cup
: बदलते भारत में उत्तराखंड के लोग हर फील्ड में अपने प्रदर्शन का जलवा दिखा रहे हैं। हाल ही में देहरादून वैंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की छह लड़कियों ने येल यूनिवर्सिटी, यूएसए में टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस (वर्ल्ड स्कॉलर्स कप) में प्रतिभाग कर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। 




कोटद्वार निवासी मान्या भाटिया ने इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल की बदौलत छह स्वर्ण और दो सिल्वर पदक जीते। मान्या ने अपने प्रदर्शन से कोटद्वार के साथ ही पूरे देश में उत्तराखंड और अपनी माता वंदिता भाटिया व पिता गौरव भाटिया का नाम रोशन किया है। मान्या भाटिया ने जून 2023 में वर्ल्ड स्कालर कप ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने छह मेडल जीतकर येल यूनिवर्सिटी यूएस के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया था। 

मान्या भाटिया की इस सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत माह उन्हें अपने आवास पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है। साथ ही उन्होंने मान्या भाटिया की माता वंदिता भाटिया और पिता गौरव भाटिया को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मान्या भाटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

      




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *