चमोली पुलिस




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
CHAMOLI :
आगामी धनतेरस, दिवाली और भैयादूज के त्यौहारों को देखते हुए चमोली पुलिस ने  कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप रावत की अगुवाई में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आहूत की। 

बैठक में क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाये रखने, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था व आतिशबाजी की दुकानें लगाए जाने और पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के संबंध में चर्चा कर व्यापारियों से सुझाव लिए गए।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
निरीक्षक कुलदीप रावत ने व्यापारियों से आग्रह किया कि दिवाली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने पटाखों के व्यापारियों से कहा कि आप नियमानुसार संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लाइसेंस बनवाने के पश्चात ही अपनी दुकानें लगाएं एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आग बुझाने के उपकरण अपने साथ रखें। ऐसा न करने पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि आप दिवाली पर आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें और कोई भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *