नैनीताल ओखलकांडा ब्लॉक




Nainital :
शुक्रवार सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बड़ी मुश्किल से खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।




ग्रामीणों ने घटना की सूचना  तहसीलदार को दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।  उन्होंने बमुश्किल घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक केंद्र ले जाया गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में हमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष सहित एक बच्चा मृत अवस्था में दिख रहे थे।  बताया कि सड़क सही न होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। फिलहाल घटना के बाद जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *