नैनीताल


NAINITAL: रविवार को उत्तराखंड के नैनीताल में एक ट्रैवलर वाहन हादसे का शिकार हो गया । हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य सवार घायल  हो गए । ये सभी टूरिस्ट नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत थे और घूमने आए थे । घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है ।

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा से एचसीएल कंपनी के कर्मचारी नैनीताल घूमने आए थे । वे लोग जब सभ पंगोट से लौट रहे थे, तभी कालाढूंगी रोड पर प्रिया बैंड के पास ट्रैवलर के ब्रेक फेल हो गए और वह रोड में ही पलट गई । वाहन के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई और सवारी उसमें फंस गए। दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई जिनके शवों को वहां को कटकर निकाला गया। बाकी सवारियां घायल हुई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । एसपी क्राइम, नैनीताल ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की रही है ।




बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर के सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी के 21 कर्मचारियों का दल शनिवार को नैनीताल घूमने आया था । दल में 14 युवक और सात युवतियां शामिल थीं । रविवार शाम सभी नोएडा लौट रहे थे कि करीब साढ़े पांच बजे कालाढूंगी से करीब छह किलोमीटर पहले प्रिया बैंड के पास ट्रेंपो ट्रैवलर बीच सड़क अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में सयोनी दुबे (28) और जया शाक्य (23) की मौके पर ही मौत हो गई ।

हादसे में घायलों की पहचान शिखा, अभिरोम, छवि , प्राची, मुस्कान, नवनीत, सागर , प्रियांशु, गणेश, अभिनव, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित, मुकेश, आदर्श, उमेश कुमार चालक के रूप में हुई है ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *