(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
नोएडा : 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में इंडो यूरोपियन चैंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज व योग विद्या जागृति अभियान-अंतर्राष्ट्रीय समग्र स्वास्थ्य आंदोलन द्वारा 16th National Women Excellence Awards 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से अनेक सम्माननीय महिलाओं को आमंत्रित किया गया।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
मारवाह स्टूडियोज, नोएडा में आयोजित इस कार्यक्रम में संदीप मारवाह, एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन और नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक-अध्यक्ष, मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज नोएडा सबजोन सैक्टर-26 की एडिशनल डायरेक्टर आदरणीय राजयोगिनी “ब्रह्मकुमारी सुदेश दीदीजी” को शक्ति अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजयोग मेडिटेशन द्वारा समाज के आध्यात्मिक सशक्तिकरण के अतुलनीय और सर्वोत्तम कार्य के लिए इस सम्मान से उन्हें नवाज़ा गया।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});