गुमशुदा की तलाश : उत्तराखंड के सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह नेगी निवासी ग्राम रौली पट्टी चोपड़ा कोट थलीसैण ज़िला पौड़ी गढ़वाल दिनांक 5 जनवरी 2024 से दिल्ली के निज़ामुदीन से लापता हैं । परिजनों ने उनकी काफी खोज खबर की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 13 जनवरी 2024 को साउथ दिल्ली के सन लाइट कलोनी थाने में दर्ज करवाई है । साथ ही विभिन्न सामाजिक पुलिस अधिकारियों को भी इस आशय से सूचित किया गया है ।

परिवार निरंतर खोज में लगा हुआ है । परिजनों और पुलिस द्वारा निज़ामुद्दीन क्षेत्र में उनके बारे में लगातार काफी खोज खबर की गई किंतु अभी तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं  मिल पाया है। पुलिस अपनी और से पूरी कोशिश कर रही है।

परिवार किसी अनहोनी की आशंका से बहुत चिंतित है और अब समाज से भी गुहार लगा रहा है कि वे सुरेंद्र सिंह की खोज खबर में सहयोग दे। परिवार का आपसे निवेदन है कि यदि उक्त व्यक्ति आपको कहीं मिले दिखे या उसके विषय में कोई जानकारी मिले तो  9810359630  पर सूचना देने की कृपा करें, हम आपके आभारी रहेंगे।

निवेदक उदय ममगाईं राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *