पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली


कर्णप्रयाग : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देशों के अनुसार पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली ने जिले मे अंडर-23 के खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग ट्रायल पंजीकरण की शुरुआत कर दी है। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 13 मई घोषित की गयी है ।

क्रिकेट में रुचि रखने वाले जो खिलाड़ी अंडर-23 वर्ग में आते है वे सभी खिलाड़ी 13 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है, निर्धारित तिथि के बाद किसी भी खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन नही किया जाएगा । आन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन 14 मई को सुबह 8 बजे तक किये जायेंगे ।  

रजिस्ट्रेशन होने के बाद ट्रायल न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी गौचर  में  लिए जायेंगे । एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को 14 मई को सुबह  8 बजे तक गाैचर में पहुंचना होगा।

इच्छुक खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सिंह भंडारी, सचिव नरेंद्र लाल शाह, मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7351668914.+919568822878 पर संपर्क कर सकते हैं।  

फार्म के साथ इन दस्तावेजों को सलग्न करना अनिवार्य है

1-आधार कार्ड 

2-जन्म प्रमाण पत्र (कम्प्यूटराइजड) 

3- उत्तराखंड से प्रमाणित तीन वर्ष का शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट

4- एक कैंसिल चेक

5- एक पासपोर्ट  साइज फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *