उत्तराखंड की हर्षिका रिखाड़ी ने मात्र 7 साल की उम्र में किया कमाल




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Harshika Rikhari is an expert in yoga and gymnastics :
मात्र 7 साल की उम्र में ख्वाबों को सच करना एक सपने जैसा ही है लेकिन उत्तराखंड की बेटी हर्षिका इसको हकीकत में बदल इस उम्र में अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। हर्षिका रिखाड़ी, योगा और जिमनास्टिक में एक्सपर्ट है। 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड बंदोबस्ती की रहने वाली 7 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी ने हाल ही में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। यही नहीं हर्षिका रिखाड़ी जल्द ही श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल योग प्रतियोगा में हिस्सा लेने जा रही हैं। हर्षिका इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कक्षा 3 में पढ़ने वाली हर्षिका पिछले एक साल में योगासन में कई गोल्ड मेडल के साथ कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी है। इसके साथ ही हर्षिका जिम्नास्टिक की कला में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। बीती 26 मई को हरिद्वार में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 5 से 10 आयुवर्ग में हल्द्वानी की 7 साल की हर्षिका रिखाड़ी ने अपने कोच नीरज धपोला के मार्गदर्शन में प्रतिभाग कर ट्रेडिशनल योगा में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। साथ ही साथ हर्षिका रिखाड़ी का चयन कोलोम्बो श्रीलंका में अगस्त 2024 में होने वाले इन्टरनेशनल योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

हर्षिका रिखाड़ी को योग प्रतियोगिता में आरर्टिस्टिक डान्स में डेमो परर्फोमैन्स का भी मौका मिला। जिसको वहां बैठे सभी लोगों ने खूब सराहा। हर्षिका की इस उपलब्धि पर उनके माता पिता एवं कोच नीरज धपोला बहुत खुश हैं। आगे होने वाले कोलोम्बो श्रीलंका अगस्त 2024 में होने वाले इन्टरनेशनल योग प्रतियोगिता के लिए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

हर्षिका की मां मोनिका रिखाड़ी का कहना है कि उनकी बेटी को बचपन से ही योग और डांस में रुचि थी, जिसको देखते हुए उन्होंने उसे प्रोत्साहित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हर्षिका का अब श्रीलंका में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। हमारे लिए यह बहुत ही ख़ुशी की बात है। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *