गढ़वाल हितैषिणी मेधावी छात्र सम्मान 2024


नई दिल्ली : दिल्ली में उत्तराखंड की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था “गढ़वाल हितैषिणी सभा” प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली/एनसीआर में रहने वाले गढ़वाल मंडल मूल के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जिन्होंने शैक्षिणिक सत्र 2023-2024 में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत व अधिक अंक प्राप्त किए हैं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान 2024 से सम्मानित करने जा रही है। यह सम्मान आगामी 18 अगस्त 2024 (रविवार) को “गढवाल भवन”, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली में होने वाले भव्य समारोह में दिया जायेगा।  

सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में गढ़वाल मूल के जिन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निवेदन किया है कि वे संबंधित कक्षा की मार्कशीट एवं अन्य दस्तावेजों की प्रति  5 अगस्त, 2024 तक संस्था के कार्यालय में भेज दें। इसके बाद प्राप्त मार्कशीट विचारणीय नहीं होगी। 




बिष्ट जी ने कहा विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट गढवाल हितैषिणी सभा (रजि.) नई दिल्ली की Emai Id: ghs.studentsaward2024@gmail.com या अध्यक्ष व महासचिव, गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली के पते पर डाक द्वारा या स्वयं सभा के कार्यालय, गढ़वाल भवन पंचकुइया रोड दिल्ली  में भी जमा करवाई जा सकती है या सभा के वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य को भी मार्कशीट की फोटो कॉपी एवं अन्य मांगे गये  दस्तावेज जमा करवा सकते है। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी मार्कसीट की जिम्मेदारी अभ्यार्थी की स्वयं होगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यार्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी। 

आवेदन के साथ दिल्ली/एनसीआर का वर्तमान आवासीय आईडी प्रूफ, अभिभावक का मोबाईल नंबर, गढ़वाल मंडल का मूल निवास प्रमाण पत्र, या कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज जो आपका गढ़वाली मूल होने की पहचान सुनिश्चित करता हो, को मार्कशीट के साथ सलंग्न करना अनिवार्य है।

सम्मान के लिऐ प्राप्त सभी मार्कसीटों/दस्तावेजों की जांच सभा द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की जाएगी, जिसका निर्णय अंतिम माना जाएगा जो सभी को मान्य होगा। सभा आप सभी से अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा करती हैं। 

सम्मान समारोह दिनांक 18 अगस्त, 2024 को दो सत्रों में होगा

प्रथम सत्र प्रात: 10.30 से 1.30 (कक्षा 10 के छात्र-छात्रा)

द्वितीय सत्र प्रात: 2 से 5 (कक्षा 12 के छात्र-छात्रा)

निवेदक               

अजय सिंह बिष्ट–अध्यक्ष

मंगल सिंह नेगी–महासचिव 

एवं समस्त कार्यकारिणी, गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढवाल भवन,पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली।

संपर्क सूत्र : 9013042135, 9911036508 एवं 9211310101





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *