देहरादून के दून अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चढ़कर युवक ने कूदने का किया ड्रामा मचा हड़कंप





देहरादून :
  दून अस्पताल में आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक युवक अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। युवक को भवन पर चढ़ा देख वहां हड़कंप मच गया। काफी समझाने के बाद भी वो नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ तो लोगों ने पुलिस को घटना की इत्तला दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर किसी तरह युवक को नीचे उतारा। 

बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल अस्पताल में किसी ने चोरी कर लिया है। लेकिन पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा। युवक का कहना है कि जब तक उसका मोबाइल नहीं मिलेगा तब तक वह भवन से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के भवन पर चढ़ने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम माैके पर पहुंची। करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद युवक को पुलिस ने पकड़कर नीचे उतारा।

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने युवक से बात की। युवक ने बताया कि उसका नाम हर्ष है और वह लखीमपुर खीरी का रहने वाला है 

 । वह देहरादून घूमने के लिए आया था कि अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसकी हालत को देखते हुए एक युवक ने एंबुलेंस बुलवाकर उसको अस्पताल पहुंचकर मदद की। उसके बाद युवक ने किसी बहाने से उसके दोनों मोबाइल को उससे ले लिया और वहां फरार हो गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *