RUDRAPRAYAG : पत्नी की गोली मार हत्या कर पति हुआ फरार


RUDRAPRAYAG : देवभूमि उत्तराखंड में भी अब नित्य नए अपराध वहां की पवित्रता को तार तार कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिला के बसुकेदार तहसील के अंतर्गत अमसारी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। 

बताया जा रहा है कि महिला का ससुराल दिल्ली में है और उसका पति से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था।महिला की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। पति से विवाद के चलते वो 15 दिन पहले ही अपनी मां के पास आ गई थी। वह यहां अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। 

शनिवार को उसका पति यहां पहुंचा। इस दौरान उसने अपने पति को नाश्ता बनाकर भी दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत के दौरन किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और पति अपनी पत्नी को गोली मार कर फरार हो गया। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है।  

गोली लगने पर पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है और फरार पति की तलाश में लग गई है। पुलिस का कहना है की जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *