अंडर 19 एशिया क्रिकेट कप : वैभव की तूफानी बल्लेबाजी ने ढ़हाया श्रीलंका का किला, भारत एशिया कप के फाइनल में

ASIA CRICKET CUP 2024 : भारतीय अंडर 19 टीम एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल में उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा।  श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 174 रनों का लक्ष्य दिया । भारत के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में खेलकर लक्ष्य को आसानी से भेदकर जीत दर्ज की। 

भारत की जीत में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया। वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 46.2 ओवर में 173 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत की टीम का आगाज बेहद आक्रामक रहा। सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक खेल दिखाया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। भारत को आयुष म्हात्रे 9वें ओवर में आयुष म्हात्रे के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 34 रनों का योगदान दिया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 10वें ओवर में अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया। 10 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका था।

बेहद ही आक्रामक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी को 14वें ओवर में प्रवीण मनीषा ने आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अमान और केपी कार्तिकेय ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। कप्तान मोहम्मद अमान 25 रन बनाकर नाबाद रहे। केपी कार्तिकेय ने 11 रन की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम ने केवल 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 8 दिसंबर को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उनकी विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। भारतीय टीम 9वीं बार अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। अब भारतीय टीम की पूरी कोशिश 9वीं बार खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

इसके बाद कप्तान मोहम्मद अमान और केपी कार्तिकेय ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। कप्तान मोहम्मद अमान 25 रन बनाकर नाबाद रहे। केपी कार्तिकेय ने 11 रन की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम ने केवल 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दमदार जीत के साथ टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 8 दिसंबर को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उनकी विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनका प्रदर्शन टीम के लिए जीत की नींव साबित हुआ।

अब भारत की पूरी कोशिश एक बार फिर खिताब को अपने नाम करने की होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *